Tuesday, January 24, 2012

ट्विटर की दुनिया में प्रधानमंत्री कार्यालय ने रखा कदम


ट्विटर की दुनिया में प्रधानमंत्री कार्यालय ने रखा कदम

Tuesday, 24 January 2012 11:03

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (एजेंसी) भारतीय विदेश मंत्रालय के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने दुनियाभर में छा चुकी ब्लागिंग साइट ट्विटर पर आज कदम रखा।

पीएमओ द्वारा न्यू मीडिया में सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के लिये किया गया यह प्रयास ऐसे समय पर हो रहा है जब टीवी पत्रकार पंकज पचौरी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संचार सलाहकार बने हैं । 

पीएमओ के सूत्रों ने कहा, ''प्रधानमंत्री के कार्यो को जनता के अधिकार क्षेत्र में होना चाहिये ताकि लोग जान सके कि सरकार उनके हित में काम कर रही है ।'' इस ट्विटर अकांउट पर प्रधानमंत्री के गतिविधियों को बताया जायेगा ।

 

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Census 2010

Welcome

Website counter

Followers

Blog Archive

Contributors