| riday, 21 September 2012 11:11 |
जनसत्ता 21 सितंबर, 2012: पिछले दिनों 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के आंबेडकरवादी विचार के बैनर तले संचालित बामसेफ का हरियाणा राज्य अधिवेशन फरीदाबाद में बड़े जोश के साथ संपन्न किया गया। कांशीराम ने बामसेफ की स्थापना की थी, जो सभी कर्मचारियों को संगठित कर उनके जनतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा और समाज के बीच जागरूकता फैलाएगा। एक दौर तक बामसेफ आंबेडकर के विचारों और कांशीराम के सोच को पोषित करता रहा, लेकिन बाद के वर्षों में सोच-विचार की भिन्नताओं और नेतृत्व के व्यक्तिगत अहं और स्वार्थ के चलते बामसेफ आज चार-पांच टुकड़ों में बंट गया है और जातीय आधार पर भी संगठन के बीच विभाजन बढ़ता जा रहा है। अधिवेशन में ब्राह्मणवाद की आलोचना की गई। लेकिन क्या सिर्फ जाति से यह तय किया जाएगा कि ब्राह्मणवाद क्या है? हरियाणा में तो दलितों के शोषण-उत्पीड़न में सीधे तौर पर जाटों की सबसे ज्यादा भूमिका बनती है। हालांकि यह सही है कि गुरबत में जीने के बावजूद अधिकतर ब्राह्मणों का जातीय अहं बना हुआ है। हमें सामाजिक और मानवीय होना चाहिए, पर सामने वाले में भी ऐसा कुछ सोच दिखाई देना चाहिए, जिससे उनका मानवीय होना, सबको बराबर इंसान समझना उनके व्यवहार और कृत्यों से झलकता हो। ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो आज भी दलितों को अपनी अघोषित संपत्ति मानते हैं, मगर इंसान तक मानने को तैयार नहीं हैं। संगठन के नेतृत्व और बाकी लोगों को विवेक से काम लेना होगा। दलितवाद के अंदर निरंतर बढ़ रहे ब्राह्मणवादी मानसिकता को भी समझने की जरूरत है। यब बात अलग है कि आज देश का दलित समाज भी भयंकर ब्राह्मणवाद से ग्रसित हो चुका है। बंधुत्व और समानता जैसे शब्दों के अर्थ अभी इनके बीच भी खुलने बाकी हैं। 'मुकेश कुमार, महावीर एनक्लेव, दिल्ली |
Monday, March 11, 2013
विभाजित चेतना
विभाजित चेतना
No comments:
Post a Comment